Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: रूस ने कु‌र्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना पर किया जवाबी हमला, दागे गए 38 ड्रोन

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 14 Aug 2024 05:45 AM (IST)

    रूसी सेना ने मंगलवार को यूक्रेनी सैनिकों पर मिसाइलों ड्रोनों से जवाबी हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार रूस ने मंगलवार रात यूक्रेन पर 38 ड्रोन दागे। उनमें से 30 को नष्ट कर दिया। रूसी वायुसेना ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए कहा कि रूसी सेना ने वोरोनिश क्षेत्र से यूक्रेन पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं। यूक्रेन ने भी रूस पर ड्रोन से हमला किया है।

    Hero Image
    रूस ने कु‌र्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना पर किया जवाबी हमला

     रॉयटर, मॉस्को। रूसी सेना ने मंगलवार को यूक्रेनी सैनिकों पर मिसाइलों, ड्रोनों से जवाबी हमला किया। रूस के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी क्षेत्र पर सबसे बड़े हमले के बाद यूक्रेन की बढ़त को रोक दिया गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश रूस के साथ छद्म युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन का उपयोग कर रहे है। कहा, दुश्मन को निश्चित रूप से मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हम सभी लक्ष्य निस्संदेह हासिल करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूक्रेन ने भी रूस पर ड्रोन से हमला किया

    यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार रूस ने मंगलवार रात यूक्रेन पर 38 ड्रोन दागे। उनमें से 30 को नष्ट कर दिया। रूसी वायुसेना ने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए कहा कि रूसी सेना ने वोरोनिश क्षेत्र से यूक्रेन पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं। यूक्रेन ने भी रूस पर ड्रोन से हमला किया है।

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने सीमा से लगभग 26-28 किमी दूर गांवों पर हमलों को विफल कर दिया है। यूक्रेन ने कहा कि उसने रूस के कु‌र्स्क क्षेत्र में 74 बस्तियों पर नियंत्रण कर लिया है। यूक्रेन अभी भी आगे बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में एक से तीन किलोमीटर तक की बढ़त हासिल कर चुका है।

    बड़ी संख्या में रूसी युद्धबंदी पकड़े गए

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि इस अभियान में बड़ी संख्या में रूसी युद्धबंदी पकड़े गए हैं। एक सप्ताह पहले हजारों यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सीमा में घुसकर हमला किया था। मास्को को लगभग दो लाख लोगों को वहां से निकालना पड़ा, जबकि रिजर्व सेना को वहां भेजना पड़ा। यह स्पष्ट नहीं है कि रूसी शहर सुदजा पर किसका नियंत्रण है, जिसके जरिये रूस पश्चिमी साइबेरिया से यूक्रेन होते हुए स्लोवाकिया और यूरोपीय संघ के अन्य देशों को गैस पहुंचाता है।

    अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हैं यूक्रेनवासी : जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने कहा, हमने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसी भी स्थिति में हम यूक्रेनवासी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हैं। हम अपने हितों और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने में सक्षम हैं।

    रूस ने यूक्रेन के सहयोगियों को आड़े हाथों लिया

    रूस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों को आड़े हाथों लिया। पश्चिमी देशों ने रूसी क्षेत्र कु‌र्स्क में कीव के आक्रमण की निंदा नहीं की है। रूस ने यूक्रेनी सेना पर नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया। रूस के संयुक्त राष्ट्र उप राजदूत दिमित्री पोल्यन्स्की ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा, हमने कीव के पश्चिमी सहयोगियों की ओर से निंदा का एक शब्द भी नहीं सुना है। वे अपनी कठपुतली के घृणित अपराधों को छिपाने में लगे हुए हैं।